

फ़ेडरर को मिली 'भारत में बंदर नचाने की सलाह'इमेज स्रोत, Rameez24 सितंबर 2014रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्ज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर भारत में कहाँ-कहाँ घूमने जा सकते हैं, ये उन्होंने ट्विटर पर लोगों से पूछा. मगर बात सिर्फ़ पूछने की नहीं थी, उन्होंने भारत के अपने प्रशंसकों से कहा कि वे फ़ोटोशॉप की मदद से तस्वीरें बनाकर उन्हें दिखाएँ.इमेज स्रोत, MICHELLE FRANKLINइमेज कैप्शन, मिशेल फ़्रेंकलिन का ट्वीट: गंगा में डुबकी लगाना न भूलेंइसके बाद भारतीय टेनिस प्रशंसकों ने कई रोचक तस्वीरें उनको भेज दीं, जिन्हें फ़ेडरर ने रीट्वीट किया है.दरअसल इंटरनेशनल टेनिस प्रीमियर लीग (आईटीपीएल) में हिस्सा लेने के लिए फ़ेडरर भारत आ रहे हैं.फ़ेडरर ने ट्वीट किया, "दिल्ली में 7 और 8 दिसंबर को मैच खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हूं."फिर उन्होंने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से सलाह मांगी कि उन्हें भारत में कहां-कहां घूमने जाने चाहिए. इमेज स्रोत, SWAPNIKA REDDYफ़ेडरर का यह ट्वीट आते ही उनके प्रशंसकों ने उन्हें सलाह देनी शुरू कर दी.इमेज स्रोत, JAY PRICEइमेज कैप्शन, फ़ेडरर के प्रशंसक जे प्राइस ने उन्हें सलाह दी है कि उन्हें ताजमहल जाना चाहिएस्वास्थ्य कारणों से रफ़ाएल नडाल के लीग से हट जाने के कुछ घंटों बाद ही आयोजकों ने फ़ेडरर के नाम की घोषणा की.छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी
Lean: n/a · Source quality n/a · Factual vs opinion n/a.
© 2026 Vistoa. All rights reserved.
Limited excerpts, attribution, analysis, and outbound publisher links remain core product boundaries.